Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) छापामार कार्यवाही अंतर्गत 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
    कोरबा

    (कोरबा) छापामार कार्यवाही अंतर्गत 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

    By Vinod Mittal03/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड, चेक पोस्ट स्थित प्रतिष्ठान एवं उससे संबंधित भंडारण स्थलों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल को प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अनधिकृत भंडारण किए जाने के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए। जांच में कुल 15 नग घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में पाए गए, जिन्हें नियमानुसार तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर द्वारा बताया गया है कि यहाँ एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में रिफलिंग कर ब्लैक में अधिक कीमत पर बेचा भी जाता था।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू उपयोग के लिए जारी किए गए एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय है। जिले में ऐसे प्रकरणों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता होने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
    संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के साथ समन्वयन स्थापित कर ऐसे अनाधिकृत भंडारण एवं दुरुपयोग की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए।
    जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन द्वारा प्राप्त हर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

    12 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महतारी वंदन योजना की राशि से शिक्षा और भविष्य को मिल रही दिशा
    Next Article (कोरबा) नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.