Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»हेल्थ»Irani Chai: भूल जाएंगे हर स्वाद, जब होठों से लगेगी हैदराबाद की ये कड़क ईरानी चाय, जानिए क्या है खास
    हेल्थ

    Irani Chai: भूल जाएंगे हर स्वाद, जब होठों से लगेगी हैदराबाद की ये कड़क ईरानी चाय, जानिए क्या है खास

    By Vimal Mittal01/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    ईरानी चाय
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Irani Chai: जब भी दिमाग में टेंशन और शरीर में थकान होती है, तो अक्सर हम चाय की चुस्की लेते हैं. सर्दियों के मौसम में चाय की चुस्की शरीर और मन दोनों को ताज़ा रखती है और सुकून भी देती है. एक कप गरमा-गरम चाय ठंड भगाने के साथ-साथ मन को भी खुश कर देती है. ऐसे में लोग सर्दियों के मौसम में कभी अदरक, तो कभी लौंग जैसे अलग-अलग फ्लेवर की चाय पीना बहुत पसंद करते हैं. अगर आप इन चाय का स्वाद चख चुके हैं और कुछ अलग किस्म की चाय ट्राई करना चाहते हैं, तो हैदराबाद की फेमस ‘ईरानी चाय’ सबसे बेस्ट है. इस चाय की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि जो भी इसे एक बार पी लेता है, वह दोबारा इसे पीने के लिए दूर-दूर से आता है.

    क्यों मशहूर है हैदराबाद की ईरानी चाय?

    हैदराबाद की फेमस ईरानी चाय, जिसे ‘दम चाय’ भी कहा जाता है. अपनी खास खुशबू और मखमली स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसे बनाने का तरीका नॉर्मल चाय से बिल्कुल अलग है. जिस तरह बिरयानी को ‘दम’ पर पकाया जाता है, ठीक उसी तरह इस चाय के पानी और दूध को अलग-अलग धीमी आंच पर घंटों उबाला जाता है. यह धीमी प्रक्रिया चाय की पत्तियों और गाढ़े दूध को एक-दूसरे में पूरी तरह मिक्स कर देती है, जिससे चाय को एक अनूठा और गहरा स्वाद मिलता है. सर्दियों की ठंडी शामों में यह रिच और खुशबूदार चाय न केवल शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि हर घूंट में एक सुकून भरा अहसास भी कराती है.

    ईरानी चाय बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

    • पानी – लगभग 1.5 लीटर
    • चाय पत्ती– 5 से 6 टेबलस्पून
    • आटा (दम लगाने के लिए)
    • चीनी– स्वादानुसार
    • फुल क्रीम दूध– 1 लीटर
    • कंडेंस्ड मिल्क – 3 से 4 टेबलस्पून
    • हरी इलायची – 3 (कुटी हुई)

    घर पर कैसे बनाएं ईरानी चाय?

    • ईरानी चाय को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको काढ़ा बनाना होगा.
    • एक हांडी या बर्तन लेकर उसमें पानी डालें फिर उसे तेज आंच में उबाल लें.
    • उस पानी में जरूरत के हिसाब से चाय पत्ती और चीनी डालें और ढकें.
    • इसके बाद बर्तन के चारों तरफ आटे का गूंदा लगा दें ताकि अंदर की गैस बाहर न आ सके और फिर ढक्कन को अच्छी तरह से बंद कर दें.
    • चाय को धीमी आंच करके कम से कम 30 से 40 मिनट तक पकने दें. ताकि चाय गाढ़ी हो जाए यह पनिगर न रहे.
    • इसके बाद आप साफ बर्तन या कफ में अच्छे से छान लें.

    स्टेप 2 में क्या करें?

    • अब आप दूसरी बर्तन लें और उस बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच में पकाएं.
    • स्वाद के लिए इसमें इलायची और कंडेंस्ड मिल्क डालें लें.
    • दूध को कम से कम 10-15 मिनट तक पकने दें, ताकि यह गाढ़ा हो जाए.
    • पूरी तरह से पकाने के बाद इसे छान लें.
    • अब आप एक कप में पहले चाय का काढ़ा डालें. फहइर उसके ऊपर धीरे-धीरे जो दूध गर्म किए थे, उसको डालें.

    किस बिस्कुट के साथ दम चाय पीने का मजा आता है?

    • उस्मानिया बिस्कुट के साथ ईरानी चाय पीने का मजा ही अलग है. हैदराबाद में दोनों को साथ में खूब सेवन किया जाता है.
    • इसके अलावा, आप समोसा या हल्के स्नैक्स के साथ ईरानी चाय भी पी सकते हैं.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleबसंत पंचमी पर माघ मेले में चौथा बड़ा स्नान, संगम किनारे उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article India-EU की डील जल्द होगी फाइनल, 200 अरब डॉलर का मार्केट, लाखों नौकरियों का खुलेगा पिटारा

    Related Posts

    ये कैंसर चुपचाप करता है हमला, शुरुआती लक्षण न मिले तो जान पर बन सकता है खतरा

    01/27/2026

    Health: कहीं शरीर को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही साग! एक्सपर्ट ने बताया सर्दियों में रोज-रोज हरी भाजी खाने से क्या होता है

    01/24/2026

    खजूर या बादाम? जानिए ठंड में सेहत के लिए क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद

    01/19/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.