Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»CGMSC घोटाला मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, शारदा इंडस्ट्रीज के प्रोप्राइटर राकेश जैन समेत 3 गिरफ्तार
    कोरबा

    CGMSC घोटाला मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, शारदा इंडस्ट्रीज के प्रोप्राइटर राकेश जैन समेत 3 गिरफ्तार

    By Vimal Mittal01/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    CGMSC
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ CGMSC घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स के डायरेक्टर अभिषेक कौशल, श्री शारदा इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रोप्राइटर राकेश जैन और लाईजनर प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है.

    CGMSC घोटाला मामले में 3 गिरफ्तारी

    ACB-EOW ने ब्यूरो में रजिस्टर्ड अपराध नंबर 05/2025 (धारा 409, 120-बी भा.द.वि. एवं धारा 13(1)(द) सहपठित 13(2), 7(सी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018) में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया है. इनमें-
    1. अभिषेक कौशल – डायरेक्टर, रिकॉर्ड्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि., पंचकुला
    2. राकेश जैन – प्रोप्राइटर, श्री शारदा इंडस्ट्रीज, रायपुर
    3. प्रिंस जैन (शशांक चोपड़ा का जीजा) – लाइनर, रिकॉर्ड्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि. शमिल हैं.

    क्यों हुई गिरफ्तारी?

    अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य की आम जनता को फ्री डायग्नोस्टिक जांच उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पतालों, एफआरयू, सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ‘हमर लैब’ योजना अंतर्गत क्रय किए जाने वाले मेडिकल उपकरण और रिएजेंट्स की निविदा प्रक्रिया में पुल टेंडरिंग के माध्यम से मोहित कॉर्पोरेशन द्वारा निविदा प्राप्त की गई.

    जांच में यह तथ्य सामने आया है कि रिकॉर्ड्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि. और श्री शारदा इंडस्ट्रीज द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निविदा में भाग लेकर मोहित कॉर्पोरेशन को सहयोग किया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि निविदा प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ फर्मों द्वारा आपसी समन्वय और कार्टेलाइजेशन किया गया. टेंडर में यही तीन फर्म शॉर्टलिस्ट हुई थीं, जिनके वित्तीय दर खोले गए.

    तीनों पात्र फर्मों द्वारा भरे गए टेंडर में उत्पाद, पैक-साइज, रिएजेंट और कंज्यूमेबल का विवरण समान पैटर्न में भरा गया. जिन उत्पादों का नाम निविदा दस्तावेज में स्पष्ट रूप से अंकित नहीं था. उन्हें भी तीनों फर्मों द्वारा समान रूप से दर्शाया गया. दर भी समान पैटर्न में कोट किए गए, जिसमें सबसे कम दर मोहित द्वारा, उसके पश्चात आर.एम.एस. तथा श्री शारदा इंडस्ट्रीज द्वारा कोट की गई.

    550 करोड़ रुपए का नुकसान

    वहीं, इसके परिणाम में मोहित कॉर्पोरेशन द्वारा CGMSC को MRP से तीन गुना तक अधिक कीमत पर रिएजेंट्स एवं कंज्यूमेबल्स की आपूर्ति कर शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए अनुचित भुगतान प्राप्त किया गया, जिससे शासन को लगभग 550 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंची है.

    27 जनवरी तक पुलिस रिमांड

    गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को 19 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को 27 जनवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. बता दें कि जनहित से जुड़ी ‘हमर लैब’ योजना में शासकीय राशि के दुरुपयोग से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय कर आगे भी संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticlePetrol Diesel Price 20 Jan: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, देखें आज का ताजा भाव
    Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, यहां चेक करें लिस्ट

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.