Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»CG News: सहकारी बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड लोन घोटाला, 150 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी हुई उजागर
    कोरबा

    CG News: सहकारी बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड लोन घोटाला, 150 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी हुई उजागर

    By Vimal Mittal01/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    बैंकों
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CG News: छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन के नाम पर बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. अब तक की जांच में 150 करोड़ रुपए से अधिक के गबन की पुष्टि हुई है, जबकि यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपए के पार जाने की आशंका जताई जा रही है. समितियों ने किसानों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत कराए और बैंक अफसरों की मिलीभगत से लोन की राशि को बचत खातों में ट्रांसफर किया गया.

    इसके बाद राशि को म्यूल खातों में भेज दिया गया और फिर फर्जी बाउचर के जरिए नकद निकाल लिया गया. भिलाई और सारंगढ़ की ब्रांच में ऐसे कई मामले पकड़े जा चुके हैं. वहीं अंबिकापुर शाखा में भी लगभग 50 करोड़ रुपए के घोटाले की शिकायत सामने आई है.

    कैसे हुआ घोटाला?

    सहकारी बैंकों में केसीसी लोन, किसानों को खेती और उससे जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद, सिंचाई, फसल कटाई के बाद के खर्चे, पशुपालन, मछलीपालन और उपकरण खरीद के लिए सस्ती ब्याज दर पर आसानी से और समय पर कर्ज उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजना है, जो क्रेडिट कार्ड के रूप में मिलती है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार पैसे निकाल सकते हैं और समय पर चुकाने पर ब्याज में छूट मिलती है.

    जो किसान लोन नहीं लेते थे या अनपढ़ थे, समिति के लोगों ने उन्हें ही निशाना बनाया. ऐसे किसानों की पहचान की गई जिनके मोबाइल नंबर बदल चुके थे ताकि उनसे संपर्क न हो सके. इसके बाद समिति ने किसानों की जानकारी और उनकी ऋण पुस्तिका का उपयोग करते हुए उनके नाम से फर्जी तरीके से लोन का आवेदन खुद ही तैयार कर बैंक में जमा किया. लोन स्वीकृत होने पर उसकी राशि पहले समिति के खाते में आई, फिर उसे औपचारिक रूप से किसान के केसीसी खाते में ट्रांसफर किया गया. इसके बाद बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर राशि केसीसी खाते से किसान के बचत खाते में भेजी गई. पूरे लेन-देन को वैध दिखाने के लिए फर्जी बाउचर तैयार किए गए और अंत में इस राशि को डीसीएमआर खाते में ट्रांसफर कर वहां से नकद निकाल लिया गया.

    ऐसे पकड़ में आया मामला

    अपेक्स बैंक के हेड ऑफिस को बरमकेला ब्लॉक ब्रांच में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक प्रबंधन ने 1 अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक के रिकॉर्ड की जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम ब्रांच भेजी थी, जिन्होंने पहले ही दिन दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन पकड़े, जिनमें दो किसानों के खातों से 50-50 हजार रुपये एसबीआई खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जांच में सामने आया कि महज दो दिनों में इसी तरह करीब 56 लाख रुपये निकाले गए और जब किसानों से पूछताछ की गई तो उन्होंने लोन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरमकेला ब्रांच से जुड़ी समितियों की जांच में बड़े नवापारा, बरमकेला, बोंदा, दुलोपाली, लंध्रा सहित कुल 17 समितियों में गड़बड़ी पाई गई। मामला और गंभीर तब हो गया जब दिसंबर 2025 में अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने खुलासा किया कि विभिन्न ब्रांचों के 887 खातों से करीब 10 करोड़ रुपये अधिकारियों की मिलीभगत से निकाले गए, जिसके बाद बैंक ने पूरे मामले में तीन साल के रिकॉर्ड की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleChhattisgarh के सभी निजी अस्पतालों में सरकारी रेट पर होंगी एक्स रे, सीटी स्कैन समेत सभी जांच, मरीजों को मिलेगी राहत
    Next Article Chhattisgarh: ध्यान दें… इस तारीख को बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने घोषित किया ड्राई डे

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202689 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.