Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नव दृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
    कोरबा

    (कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    By Vinod Mittal11/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का रविवार, 08 नवंबर की रात लगभग 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने रायपुर स्थित संजीवनी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कोरबा के पत्रकारिता जगत सहित विभिन्न सामाजिक एवं मीडिया संगठनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
    वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन कोरबा जिले की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। अपने कार्य के प्रति समर्पण, निर्भीक लेखनी और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए वे जाने जाते थे। उनके योगदान को कोरबा के पत्रकारिता जगत में सदैव स्मरण किया जाएगा।
    कोरबा प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब की ओर से जारी शोक संवेदना में कहा गया कि उनके निधन से प्रेस क्लब ने अपना एक सम्माननीय सदस्य खो दिया है। उनका जाना न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी बड़ी क्षति है, जिनका उनसे आत्मीय जुड़ाव रहा।
    प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा दुःख की इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
    वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया के निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, कोरबा अंचल सहित उनका निधन कोरबा के मीडिया जगत में एक ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा।
    परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का अंतिम संस्कार 9 नवंबर सायं 4 बजे किया जाएगा।

    09 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव
    Next Article (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) नव दृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

    11/09/2026

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    11/09/2026

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव

    11/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/09/2026

    (कोरबा) नव दृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली

    कोरबा (मंथन) दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना…

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर भीषण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मृत्यु

    (कोरबा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन-पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.