* पण्डरीपानी से बेला पंचायत की बदली जिम्मेदारी
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम पंचायतों के सुचारू संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने ग्राम पंचायत सचिवों के प्रभार में अस्थायी फेरबदल का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में ग्राम पंचायत पण्डरीपानी में सचिव के पद पर पदस्थ सचिव को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत बेला का प्रभार सौंपा गया है।
ग्राम पंचायत बेला/सोनगुड़ा में पदस्थ सचिव को ग्राम पंचायत पण्डरीपानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सचिव सतलान कैवर्त को ग्राम पंचायत सतरेगा के साथ अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सोनगुड़ा सौंपा गया है।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है। संबंधित सचिवों को तत्काल नवीन पंचायत का प्रभार ग्रहण कर कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
08 नवंबर / मंथन मित्तल





