Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोप में 4 कथित आरोपी गिरफ्तार-भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

    (कोरबा) एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश-2 कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें-कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
    कोरबा

    (कोरबा) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें-कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

    By Vinod Mittal11/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे। यहां कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्यवाही करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
    जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना के लंबित कार्य को पूरा कराने, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, मानदेय शिक्षक का भुगतान, वनाधिकार पट्टे की जांच, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राशि का भुगतान और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन शामिल रहे। साथ ही सोसायटी के संचालन, पहुंच मार्ग की समस्या, फौती नामांतरण, स्वरोजगार, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, अभिलेखों की दुरुस्ती, शिकायतों की जांच, अतिक्रमण हटाने तथा आजीविका से जुड़ी मांगों को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में हो सके।
    जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    03 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 20वें दिन भी पटवारियों की हड़ताल रही जारी
    Next Article (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    Related Posts

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोप में 4 कथित आरोपी गिरफ्तार-भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

    11/03/2026

    (कोरबा) एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश-2 कथित आरोपी गिरफ्तार

    11/03/2026

    (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    11/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/03/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोप में 4 कथित आरोपी गिरफ्तार-भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए…

    (कोरबा) एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश-2 कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    (कोरबा) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें-कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.