Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोप में 4 कथित आरोपी गिरफ्तार-भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

    (कोरबा) एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश-2 कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 13वीं बटालियन का आरक्षक मड़वारानी कैंप से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
    कोरबा

    (कोरबा) 13वीं बटालियन का आरक्षक मड़वारानी कैंप से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

    By Vinod Mittal11/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एक माह बाद भी नहीं चला पता
    * बीजापुर से कोरबा आकर पुत्र और सहयोगी कर रहे उसकी तलाश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले की 13वीं बटालियन मड़वारानी (थाना उरगा) में पदस्थ आरक्षक कन्ना गटपल्ली बीते 5 अक्टूबर 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। एक महीने के करीब समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपने पिता की तलाश में उनका पुत्र महेश कुमार गटपल्ली और एक सहयोगी बीजापुर से कोरबा पहुंचे हैं। दोनों लापता आरक्षक की तलाश में जुटे हुए हैं और आमजन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
    * 5 अक्टूबर की शाम से नहीं मिला कोई सुराग
    जानकारी के अनुसार, लापता आरक्षक कन्ना गटपल्ली (उम्र लगभग 49 वर्ष), पिता बाल्लैया गटपल्ली, मूल निवासी शांति नगर, नगर पालिका बीजापुर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) हैं। वे कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत 13वीं बटालियन मड़वारानी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।
    परिजनों के मुताबिक, 5 अक्टूबर को रात लगभग 7 बजे वे बटालियन से बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
    * पुत्र कोरबा पहुंचकर कर रहे तलाश
    पिता के लापता होने से परिवार बेहद चिंतित है। पुत्र अपने एक सहयोगी के साथ बीजापुर से कोरबा पहुंचकर आरक्षक की तलाश कर रहे हैं। परिवार की उम्मीद अब आमजन के सहयोग पर टिकी हुई है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने आरक्षक को कहीं देखा हो अथवा उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। परिवार ने जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।
    * उरगा थाना में दर्ज है गुमशुदगी का मामला
    परिजनों की सूचना पर थाना उरगा में गुम इंसान क्रमांक 110/2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक दीपक कुमार कश्यप (क्रमांक 219) को सौंपी गई है।

    03 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) देश के युवा ही देश की ताकत, अपने सामर्थ्य से विकसित राष्ट्र का सपना साकार करें : महापौर संजूदेवी राजपूत
    Next Article (कोरबा) 20वें दिन भी पटवारियों की हड़ताल रही जारी

    Related Posts

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोप में 4 कथित आरोपी गिरफ्तार-भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

    11/03/2026

    (कोरबा) एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश-2 कथित आरोपी गिरफ्तार

    11/03/2026

    (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    11/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/03/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोप में 4 कथित आरोपी गिरफ्तार-भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन हेतु रुपए…

    (कोरबा) एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश-2 कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जंगल में घूम रहा लोनर हाथी

    (कोरबा) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें-कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.