
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के भीतर से भारी वाहनों का परिचालन जारी है। इस बीच दो ट्रांसपोर्ट करियर्स की टक्कर के बाद रामनगर बाईपास पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान विद्यार्थियों से लेकर आम लोग जमकर परेशान हुए।
जानकारी के अनुसार बायपास रोड पर हादसा घटित हुआ। अपने डेस्टिनेशन पर कोयला अनलोड करने के बाद एक मालवाहक कोरबा लौट रहा था। कोरबा के रामनगर बाईपास क्षेत्र में इसकी टक्कर दूसरी गाड़ी से हो गई जो पहले से यहां पर खड़ी हुई थी। दो गाडिय़ों के टकराने से रास्ता बुरी तरह से बाधित हो गई। कुछ ही देर में दोनो दिशा में सैकड़ो गाडिय़ों की लाइन लग गई। रामनगर से लेकर इमलीडुग्गु और इधर अंजलि कुंज हनुमान मंदिर तक केवल कोयला गाडिय़ां ही नजर आई।
मौके पर जाम लगने से विद्यालय के लिए निकले विद्यार्थी और उनकी गाडिय़ां रास्ते में फंसी रही।फसी गाडिय़ां आगे तो नहीं बढ़ सकी लेकिन काफी मशक्क़त के बाद उन्हें पीछे की तरफ किसी तरह वापस कराया जा सका। शेड्यूल बिगडऩे के बाद स्कूल गाडिय़ां अपने निर्धारित पॉइंट्स तक जा सकी।
02 नवंबर / मंथन मित्तल





