* एक वाहन चालक हुआ घायल
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहनों की टक्कर से बड़ा हादसा घटित हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खराब खड़े सरिया लोड ट्रैलर को पीछे से आ रहे एक भारी ट्रैलर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा हैं की इसके कुछ देर बाद पीछे से आ रहा एक तीसरा वाहन भी दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा और एक वाहन चालक घायल बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार, पहला ट्रैलर सरिया लोड कर सड़क पर खड़ा था और खराब हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कुछ देर बाद एक और वाहन पीछे से आया और हादसे में शामिल वाहनों से भिड़ गया। हादसे में ट्रैलर के वाहन चालक को चोट लगी। घायल चालक को उपचार के लिए पास के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
* लगभग 4 घंटे तक लगा जाम
तीन वाहनों की टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 4 घंटे तक राजमार्ग जाम रहा। जाम में चार पहिया वाहन, भारी वाहन और सवारी बसें फंस गईं। कई यात्री बसें घंटों तक खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बताया गया कि सुबह करीब 7 बजे से स्थिति बिगड़नी शुरू हुई और देर तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
* पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
हादसे की सूचना मिलते ही जटगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद खराब और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राजमार्ग पर यातायात सामान्य बताया जा रहा है।
21 सितंबर / मंथन मित्तल





