कोरबा (मंथन) हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित शास्त्री महाराज, पंडित आनंद तिवारी, करुणा निधि, संदीप श्रीवास, राम साहू, तरुण मिश्रा, श्याम सारथी, मनोज केसरवानी, भरत यादव, रितेश श्रीवास, राजेश महंत, संजू अग्रवाल, कृष्णा वैष्णव एवं अन्य लोगों ने कोरबा शहर के सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्रसंवत् आवश्यक धार्मिक सुधार के लिए ज्ञापन दिया है।
हिंदू नारायणी सेना को लगता है कि बहुत सारी सार्वजनिक पूजा समितियां हिंदू धर्म एवं शास्त्र संवत धार्मिक आयोजन का पालन नहीं करती है, इसलिए इसमें आवश्यक सुधार करना बहुत जरूरी है, जैसे बहुत सारी पूजा समितियां भगवान श्री गणेश की प्रतिमा कार्टून वाली, एआई वाली, बाल रूप, नाचते-गाते, डांस करते, कुछ भी भगवान की प्रतिमा पूजा समितियों के द्वारा बैठा लेते हैं जो गलत है, पंडालो के अंदर सभी भक्तों को तिलक लगाना एवं गंगाजल दिया जाना चाहिए शुद्धिकरण के साथ-साथ यह हिंदू धर्म का आधार स्तंभ है।
साथ ही पंडालो में साउंड सिस्टम में धार्मिक भजन, आरती की जगह फिल्मी गाने या उल्टे सीधे और अमर्यादित गीत बजाए जाते हैं, विसर्जन के समय भी धार्मिक गीत या भजन की जगह फिल्मी गाने या उल्टे सीधे गीत बजाए जाते हैं, साथ कई समितियां के लोग नशे की हालत में विसर्जन करने जाते है, कई समितियो के द्वारा झांकी के कार्यक्रम में भगवान के स्वरूप को नचवाया जाता है जो नहीं होना चाहिए। साथ ही कई पूजा पंडालो में हौजी, जुए के खेल खिलाए जाते हैं, छोटे-छोटे बच्चों को फिल्मी या उल्टे-सीधे गाने में डांस कराए जाते हैं, उसकी जगह हिंदू धर्म से जुड़े हुए धार्मिक क्विज या प्रश्नोत्तरी करवाना चाहिए, जिससे सभी हिंदुओं में धार्मिक ज्ञान का प्रसार होगा, सभी लोग धर्म से जुड़ेंगे और जो सही जवाब देता है उनको गिफ्ट भी दिया जाना चाहिए, बहुत सारे ऐसे आवश्यक बदलाव हैं जो आज भी सार्वजनिक पूजा समितियां के द्वारा नहीं किया जाता है।
सिर्फ भोग भंडारे से ही हिंदू धर्म मजबूत नहीं होता है, उसके लिए धार्मिक आयोजन में आवश्यक सुधार भी जरूरी है। हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति से आग्रह और निवेदन किया है कि, हमारे संगठन के द्वारा जो ज्ञापन सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को दिया गया है उसे अच्छी तरह पढे और हिंदू धर्म के हित में जो संभव सुधार आप तत्काल कर सकते हैं उसे जरूर करें।
17 सितंबर / मंथन मित्तल





