Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप
    कोरबा

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    By Vinod Mittal09/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेहद जहरीला कॉमन करैत सर्प जिसे स्थानीय रूप से घोड़ा करैत सांप कहा जाता है, दिखाई दिया। सांप के नजर आने से पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
    * समय पर रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
    पुलिस लाइन जैसे रिहायशी क्षेत्र में जहरीले सर्प का मिलना परिवारों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया था। जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सावधानियों के साथ कॉमन करैत सर्प का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित तरीके से रखा गया, ताकि किसी भी व्यक्ति या सर्प को नुकसान न पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने राहत की सांस ली, समय पर रेस्क्यू होने से संभावित सर्पदंश की घटना टल गई।
    * सफाई एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर परिवारों ने जताई नाराजगी
    घटना के बाद पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने परिसर की सफाई व्यवस्था और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की कमी को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि अंधेरे और आसपास की सफाई व्यवस्था में कमी के कारण जहरीले सांपों के दिखाई देने पर खतरा बढ़ सकता है,विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवारों ने आवश्यक व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। परिवारों ने संबंधित विभाग से पुलिस लाइन में पर्याप्त रोशनी, नियमित सफाई और रिहायशी क्षेत्र के आसपास बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।
    * जितेंद्र सारथी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को कराया अवगत
    जितेंद्र सारथी ने मौके पर ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर पुलिस लाइन में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की कमी और सफाई व्यवस्था से संबंधित परिवारों की समस्याओं की जानकारी दी,उन्होंने अधिकारियों के समक्ष रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए रोशनी एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाने की आवश्यकता रखी,इस पर उच्च अधिकारियों ने जल्द ही संज्ञान लेकर आवश्यक व्यवस्था ठीक कराने की बात कही।
    * घरों के आसपास सफाई रखें, बच्चों को अंधेरे में खेलने से रोकें
    जितेंद्र सारथी ने पुलिस लाइन सहित सभी रिहायशी क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों के आसपास नियमित रूप से सफाई रखें, झाड़ियों, कचरे और अनावश्यक सामान को जमा न होने दें। बच्चों को अंधेरे में बाहर खेलने से रोकें और रात के समय बाहर निकलते समय पर्याप्त रोशनी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जहरीले सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
    * सर्पदंश होने पर तत्काल अस्पताल जाएं
    जितेंद्र सारथी ने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं, झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें, सर्पदंश की स्थिति में चिकित्सकीय उपचार ही सबसे महत्वपूर्ण है।

    16 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    Related Posts

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    09/16/2026

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    09/16/2026

    (कोरबा) दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    09/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/16/2026

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    * जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर…

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    (कोरबा) दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.