कोरबा (मंथन) नगर के मध्य स्थित “राम दरबार मंदिर” प्रांगण में आज एक अत्यंत ही गरिमामय आयोजन संपन्न होने जा रहा हैं। यह आयोजन महिलाओ के सम्मान और सामाजिक योगदान को समर्पित रहेगा। “राम दरबार मंदिर” परिसर में स्थित इस आस्था स्थल का निर्माण व्यवस्था और संचालन का सारा कार्य “शांति देवी मेमोरियल सोसायटी के माध्यम से किया जाता हैं। कोरबा के पूर्व विधायक और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पूर्व सचिव सुरेश अग्रवाल जो इस सोसायटी के भी प्रवक्ता हैं, ने अधिकृत तौर पर जानकारी दी हैं की तीज महोत्सव और रक्षाबंधन पर्व को समर्पित कार्यक्रम सांस्कृतिक और परंपरागत स्वरूप में पूर्ण धार्मिक आस्था के साथ संपन्न होने जा रहे इस आयोजन के माध्यम से अंचल की महिलाओ को सामाजिक योगदान को समर्पित कार्यो हेतु सम्मान भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया की छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर कोरबा श्रीमती रेनू अग्रवाल, सूरजदास महंत, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया आदि उपस्थित रहेंगे। यह भी बताया गया हैं की पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि भी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
यह कार्यक्रम महिलाओं की आस्था, उमंग, पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा बताया जा रहा हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच विश्वास, प्रेम, जिम्मेदारी का प्रतीक है। दोनों पर्व एक साथ मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना है। पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ समाज, शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय, दूसरे क्षेत्रों में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आत्मीय आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ आपसी सामंजस्य और सहयोग को मजबूत करते हैं।
शांतिदेवी मेमोरियल सोसायटी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री के निज सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आहूत कार्यक्रम मंगलवार, 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होगा।
15 सितंबर / मंथन मित्तल





