Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट
    कोरबा

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बारिश के बीच 25 मिनट तक हुए पटाखे जैसे धमाके
    * कॉलोनी में छाया अंधेरा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक में एलटी लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे बिजली पूरी तरह बंद हो गई। करीब 20 से 25 मिनट तक लगातार रुक-रुक कर शॉर्ट सर्किट होता रहा और पटाखे जैसी तेज आवाजें आती रहीं।
    जानकारी के अनुसार बारिश के समय ट्रांसफार्मर से कॉलोनी के घरों तक गई एलटी लाइन में अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। तार आपस में टकराने से जोर-जोर से धमाके होने लगे। यह देखकर कॉलोनी के लोगों में डर फैल गया। लोगों ने तुरंत अपने घरों के मेन स्विच बंद कर दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कई घरों के बिजली के उपकरण खराब हो गए हैं। बारिश के मौसम में बिजली बंद होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। अंधेरे के कारण घरों में सांप-बिच्छू निकलने का डर भी लोगों को सता रहा है, जिससे बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है।
    घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने बिजली विभाग को फोन किया। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मेन लाइन बंद करके मरम्मत का काम शुरू किया। काफी कोशिश के बाद लाइन को ठीक किया गया। नगर निगम क्षेत्र के मुड़ापार, अमरैयापारा सहित कई बस्तियों में भी बार-बार बिजली आ-जा रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई जगहों पर फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है। बार-बार बिजली बंद और चालू होने से लोगों के फ्रिज, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से घरों तक गई एलटी लाइन काफी पुरानी और खराब हो चुकी है। बारिश में तारों में चिंगारी निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों ने मांग की है कि विभाग इन खराब तारों को बदले और पक्का समाधान करे, ताकि बारिश में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, विभाग मरम्मत का काम कर रहा है।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी
    Next Article (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    09/14/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    09/14/2026

    (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    कोरबा (मंथन) नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संगठन विस्तार करते हुए कोरबा जिले में नई…

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.