Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ठेका श्रमिक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव-पुलिस जांच जारी
    कोरबा

    (कोरबा) ठेका श्रमिक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव-पुलिस जांच जारी

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पिछले पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था मृतक
    * परिजनों ने मानसिक परेशानी की बात बताई
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकनीपाली में एक ठेका श्रमिक की का शव ग्राम से करीब 300 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
    जानकारी के अनुसार उसकी शिनाख्त पूरन सिंह कंवर ग्राम चिकनीपाली निवासी के रूप में की गयी जो बालको पावर प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार वह पिछले पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान और काफी चुपचाप रहने लगा था।
    बताया जा रहा हैं कि शनिवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। अगले दिन सुबह जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों को घर से करीब 300 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया।
    उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक बालको में किस ठेकेदार के अधीन काम करता था और कार्यस्थल पर उसके साथ किसी प्रकार की परेशानी या विवाद तो नहीं हुआ था।
    उरगा थाना एएसआई अमर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिनदहाड़े महिला हुई ठगी का शिकार
    Next Article  (कोरबा) बर्थ-डे पार्टी में मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन के दौरान विवाद होने पर युवक पर रॉड से हमला करने का आरोप-अपराध दर्ज

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.