कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित भारतीय रेडकास सोसायटी जिला शाखा कोरबा ने सिल्वर जुबली वर्ष पर प्रबंध समिति कलेक्टर / अध्यक्ष महोदय द्वारा सतत प्रयासरत रह ब्लड डोनेशन वेन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी को मुहैया कराई गयी हैं, जिसके लिए उसके आगमन पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
बताया जा रहा हैं की प्रबंध समिति कलेक्टर / अध्यक्ष महोदय द्वारा सतत प्रयासरत रह ब्लड डोनेशन वेन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी को मुहैया कराने पश्चात ब्लड डोनेशन वेन के आगमन पर भारतीय रेडकास प्रबंध समिति के चेयरमेन राम सिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमेन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, सदस्य रोहित कश्यप, संतोष सिंह, रेशम, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, श्यामलाल जायसवाल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में चाबी लेकर अध्यक्ष/कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त कर उपस्थित सभी सदस्यों को मिठाई का वितरण किया गया। उम्मीद जताई जा रही हैं की आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त वेन के उपयोग से ब्लड कलेक्शन में और वृद्धि दर्ज की जाएगी।
08 सितंबर / मंथन मित्तल





