कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य सह पत्रिका कोरबा के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर संजय देवांगन (45) का आकस्मिक निधन हो गया हैं। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, समाज, सहकर्मियो, कोरबा के पत्रकारों सहित सामाजिक जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी हैं।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय संजय देवांगन अपने पीछे पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
* दोपहर समय होगा अंतिम संस्कार
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के स्वर्गीय संजय देवांगन की अंतिम यात्रा उनके निज निवास दुरपा रोड, पुरानी बस्ती से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
20 अगस्त / मंथन मित्तल





