Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) किशोर भारती और कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
    कोरबा

    (कोरबा) किशोर भारती और कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    By Vinod Mittal08/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सरस्वती शिशु मंदिर में आहूत हुआ शपथ ग्रहण समारोह
    * विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने दी सीख
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती, कन्या भारती एवं विज्ञान परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए उन्हें नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट आचरण के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकास नगर कुसमुंडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डॉक्टर नीतू डेका थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमेश कुमार राठौर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षिका श्रीमती पूजा कैवर्त, एसईसीएल सेवानिवृत्त हीरालाल साहू तथा संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य चिंतामणि कौशिक मंच पर उपस्थित रहे।
    समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों का परिचय दीपचंद जंघेला आचार्य द्वारा करा उनका स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना दिखाई दी।
    विद्यालय के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख चिंतामणि कौशिक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने आचरण और कार्यशैली के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा विद्यालय की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
    मुख्य अतिथि श्रीमती डॉक्टर नीतू डेका ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन ही सफल नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें और समय का सही सदुपयोग करें। उन्होंने नेतृत्व की जिम्मेदारी को समझते हुए अपने कार्यों को पूरी लगन और ईमानदारी से करने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करेंगे।
    इसके पश्चात चयनित छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों के प्रतीक बैज प्रदान किए गए और उन्हें पद एवं दायित्व के अनुरूप शपथ दिलाई गई। किशोर भारती में सेनापति के दायित्व के लिए आकाश कैवर्त तथा उप सेनापति के रूप में मुनेश दिवाकर को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष के रूप में अविनाश यादव तथा उपाध्यक्ष के रूप में आदित्य दास का चयन किया गया।
    कन्या भारती में प्रमुख के रूप में नमिता साहू एवं आरती कुर्रे को दायित्व सौंपा गया। प्रार्थना प्रमुख के रूप में हर्षिता अग्रवाल एवं श्वेता श्रीवास को जिम्मेदारी दी गई। सांस्कृतिक प्रमुख के रूप में खुशी साहू एवं श्रुति यादव का चयन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बौद्धिक, अनुशासन, चिकित्सा, स्वच्छता, खोया-पाया, बागवानी, शारीरिक एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए। घोष प्रमुख का दायित्व भी निर्धारित किया गया।
    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी का महत्व समझाने के उद्देश्य से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

    13 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मिनीमाता की पुण्यतिथि पर बालको में आयोजित कार्यक्रम में अर्पित की श्रद्धांजलि
    Next Article (कोरबा) भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा की बैठक में लिये गए कई बड़े फैसले

    Related Posts

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    09/16/2026

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    09/16/2026

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    09/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/16/2026

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    * जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर…

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    (कोरबा) दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.