कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली डीजल, एग्जॉस्ट, फ्लूइड व लुब्रिकेंट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस और बौद्धिक संपदा संरक्षण संस्था ईआईपीआर की संयुक्त टीम ने ग्राम तिवस्ता स्थित श्रद्धा फ्यूल्स के स्टोर रूम में दबिश देकर बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली उत्पाद बरामद किए। मामले में फ्यूल्स संचालक को गिरफ्तार किया गया हैं। बताया जा रहा हैं की 192 सीलबंद बकेट मिले, जिसकी कीमत लगभग 2.67 लाख रुपए आंकी गयी हैं।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही के दौरान गोदाम से टाटा मोटर्स के नाम से पैक 20 लीटर के 192 सीलबंद डीईएफ बकेट बरामद हुए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2.67 लाख रूपए आंकी गई है। इसके अलावा टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल के नाम से पैक अन्य लुब्रिकेंट उत्पाद भी मिले हैं। बरामद उत्पादों की जांच कर उनकी वास्तविकता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवरता स्थित श्रद्धा फ्यूल्स में प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर जाली उत्पादों की बिक्री की जा रही हैं।
तद्पश्चात कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर दीपका थाना पुलिस ने कार्यवाही की। उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू और उप निरीक्षक ललित कुमार गावड़े के नेतृत्व में टीम ने पेट्रोल पंप के पीछे बने स्टोर रूम की तलाशी ली। इस दौरान बड़ी मात्रा में सीलबंद बकेट बरामद किए गए। पूआगे की कार्यवाही जारी हैं।
09 अगस्त / मंथन मित्तल



