* खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ विवाद
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाड़पखना में एक पति पर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की उक्त घटना खेत में रोपा लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद हुई। पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतिका के देवर ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। दोनों ने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन किया था। उनके साथ डेढ़ साल की बेटी भी थी। अन्य ग्रामीणों के साथ वे भी खेत की जुताई कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे कुछ लोग घर लौट गए, जिसके बाद खेत में केवल वे तीनो बचे थे। कुछ देर बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तब नशे में धुत पति ने पत्नी को हाथ और मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर दोपहर करीब 2 बजे घर लौट आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
शाम लगभग 4:30 बजे गांव के एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी कि महिला खेत के मेढ़ पर बेहोश पड़ी है और उसका पति वहीं बैठा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर महिला से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उसे उठाकर घर लाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्स्को ने परीक्षण उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सको ने प्रारंभिक जांच में बताया कि महिला की मौत मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण हुई है। बांगो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
09 अगस्त / मंथन मित्तल



