Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 17अगस्त को कामबंद हड़ताल की घोषणा के मद्देनजर विद्युत कंपनी के चेयरमैन ने बुलाई बैठक
    कोरबा

    (कोरबा) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 17अगस्त को कामबंद हड़ताल की घोषणा के मद्देनजर विद्युत कंपनी के चेयरमैन ने बुलाई बैठक

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बिजली कर्मियों के पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य ज्वलंत मांगो पर हुई विस्तृत चर्चा
    कोरबा (मंथन) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के बहुप्रतीक्षित कर्मचारी हितैषी मांगों की प्रतिपूर्ति हेतु 17 अगस्त से कामबंद हड़ताल के मद्देनजर 06 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव/ऊर्जा सचिव छ.ग. शासन एवं पॉवर कंपनी के चेयरमैन सुबोध सिंह ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ को महानदी भवन (मंत्रालय), नवा रायपुर में चर्चा/वार्ता हेतु आमंत्रित किया।
    भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधियों का चेयरमैन के साथ द्विपक्षीय वार्ता/बैठक हुई, जिसमें महासंघ के पुरानी पेंशन योजना बहाली, संविदा नियमितीकरण, नई भर्ती सहित अन्य ज्वलंत मांगों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। पुरानी पेंशन योजना बहाली-विद्युत कंपनी में 2004 के बाद नियुक्त कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली के संबंध में महासंघ के तार्किक तथ्यों पर विस्तृत चर्चा उपरांत स्पष्ट कहा गया कि इस प्रकरण को आवश्यक प्रक्रिया में लाकर एवं राज्य शासन से अनुमोदन कराकर शीघ्र लागू जी जाएगी, जिसे अगले सप्ताह ही अनुमोदन हेतु राज्य शासन को भेजने विद्युत कंपनी के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
    * रिक्त पदों पर नई भर्ती
    पॉवर कंपनी में रिक्त पदों पर नई भर्ती किए जाने के संबंध में महासंघ के मांग पर सभी कैडरों के विभिन्न पदों पर नई भर्ती हेतु अनुमोदन कर दिया गया तथा इस हेतु अति शीघ्र विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
    * संविदा कर्मियों का नियमितीकरण
    पाॅवर कंपनी में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के विषय में महासंघ के द्वारा कंपनी में कर्मचारियों की भारी कमी से लगातार घटित हो रही दुर्घटना एवं नियमितीकरण आदेश को लेकर विस्तृत चर्चा किया, जिस पर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संविदा नियमितीकरण हेतु हाल ही में जारी आदेश एवं अन्य वैधानिक नियमों का परीक्षण कराकर छत्तीसगढ़ में भी नियमितीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। उत्पादन के कोल ब्लॉक घरघोड़ा में कार्यरत कर्मियों को सीएमपीएफ के दायरे में लाने के संबंध में महासंघ के मांग पर तत्काल स्वीकृति प्रदान किया गया तथा इस हेतु अतिशीघ्र आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसी तरह उत्पादन में नवनियुक्त संविदा कर्मियों के अन्य भत्ता एवं हितलाभ के संबंध में चर्चा में कहा गया कि उन नवनियुक्त कर्मियों को देय निश्चित वेतन के अतिरिक्त अन्य भत्ता एवं हितलाभ के विषय पर आवश्यक परीक्षण कराकर उचित निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा महासंघ के अन्य मांगों पर आगामी समय में बैठक आयोजित कर विस्तृत चर्चा किए जाने की सहमति व्यक्त की गई।
    इस मुलाकात/द्विपक्षीय बैठक के दौरान महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा, महामंत्री नवरतन बरेठ, कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन एवं कार्यालय मंत्री चेतनानंद दुबे शामिल हुए।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) किंग कोबरा प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत
    Next Article (कोरबा) हृदय में देशभक्ति के जज्बे के साथ निभाएं वर्दी की गरिमा और सम्मान बनाए रखने का दायित्व : डाॅ प्रशांत बोपापुरकर

    Related Posts

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    08/07/2026

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    08/07/2026

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    * सड़क नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको…

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.