Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु
    कोरबा

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    By Vinod Mittal08/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक
    * गले में गमछा कसने से हुई मृत्यु
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको क्षेत्र स्थित सतनाम नगर में खेल-खेल में हुए एक मामूली से मजाक ने हंसती-खेलती जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। बताया जा रहा हैं की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली महज 10 साल की एक मासूम बच्ची की गमछे से गला घुटने के कारण मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। मृतका की पहचान रोमा राज (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शंभू राज की बेटी थीं। मूलरूप से ग्राम गढ़-उपरोड़ा में रहने वाला यह परिवार फिलहाल सतनाम नगर, बालको में निवास कर रहा था।
    परिजनों द्वारा दी जानकारी के अनुसार घटना के वक्त रोमा घर पर अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी। रोमा अक्सर अपने छोटे भाई का मनोरंजन करने और उसे हंसाने के लिए गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर फंसाने का नाटक किया करती थी। उस दिन भी वह इसी अंदाज में खेल रही थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह मासूमियत भरा खेल उसकी जिंदगी का आखिरी खेल बन जाएगा। हादसे के वक्त घर का माहौल बिल्कुल शांत था। रोमा के पिता शंभू राज मजदूरी करने बाहर गए हुए थे, और मां घर में ही स्नान कर रही थी। घर में रोमा और उसका छोटा भाई ही मौजूद थे। खेलते-खेलते अचानक गमछा रोमा के गले में कस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। सांस रुकने के कारण वह खुद को छुड़ा नहीं पाई। जब तक अनहोनी का अहसास कर परिजन या पड़ोसी कुछ समझ पाते, बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची के छटपटाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी दौड़कर घर के अंदर पहुंचे, तब तक रोमा जमीन पर अचेत अवस्था में गिर चुकी थी।
    गमछे के फंदे से बेसुध हुई रोमा को तुरंत आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सको ने जांच उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सको के अनुसार गला कसने और समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
    सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना माना गया है, जिसमें किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। इस असमय और आकस्मिक हादसे ने माता-पिता से उनकी लाडली को छीन लिया है, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।

    04 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.