Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

    (कोरबा) सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

    (कोरबा) 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान
    कोरबा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    By Vinod Mittal08/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में लंबे समय से जर्जर एवं खस्ताहाल सड़क तथा पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को चक्काजाम आंदोलन का एलान किया गया हैं।
    उक्त आंदोलन के दौरान दर्री मेजर ध्यानचंद चौक से बालको परसाभाटा चौक तक भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया जाएगा।
    एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के अनुसार, यह आंदोलन रुमगढ़ा रोड स्थित राखड़ बाँध के समीप पुल के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जबकि 11:30 बजे के बाद भारी वाहनों के खिलाफ चक्का जाम किया जाएगा।
    एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान एम्बुलेंस, मोटरसाइकिल, राहगीरों तथा अन्य चार पहिया निजी वाहनों को आवाजाही की पूरी छूट रहेगी, ताकि आम नागरिकों और आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चक्का जाम केवल भारी वाहनों के लिए रहेगा।
    एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से सड़क और पुल की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।
    संगठन ने क्षेत्र के नागरिकों से आंदोलन में शामिल होकर सड़क एवं पुल की शीघ्र मरम्मत की मांग को मजबूत करने की अपील की है। वहीं, वाहन चालकों से भी आंदोलन के दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

    04 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सोफे के अंदर छिपे कोबरा का आरसीआरएस की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    Next Article (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    Related Posts

    (कोरबा) मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

    09/27/2026

    (कोरबा) सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

    09/27/2026

    (कोरबा) 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

    कोरबा (मंथन भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर…

    (कोरबा) सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

    (कोरबा) 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    (कोरबा) नन्हे हाथों तक पहुँचेंगी समाज की स्नेह भरी सौगातें

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.