* मोबाइल टावर था निशाना
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में मोबाइल टावरों से चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच सीतामणी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। ये युवक मोबाइल टावर से दिनदहाड़े केबल चोरी कर रहे थे। बताया जा रहा हैं की दोनों युवक मादक पदार्थो का सेवन कर नशे में थे।
जानकारी के अनुसार सीतामणी स्टेशन मार्ग स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर से चोरी का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दिनदहाड़े टावर की केबल काट रहे थे। लोगों को संदेह होने पर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस दौरान केबल कटने से लोगों के मोबाइल से टावर गुल हो गया जिससे परेशान भीड़ ने चोरों पर अपना गुस्सा उतारा। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना देकर दोनों को सौंप दिया गया।
03 अगस्त / मंथन मित्तल



