* 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण किया गया निरस्त
कोरबा (मंथन) लोक शिक्षण संचालनालय के स्पष्ट आदेश को दरकिनार कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा की गई मनमानी पर कलेक्टर ने फटकार लगाई हैं। तद्पश्चात 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 15 जुलाई को आदेश जारी कर कहा गया था कि शासकीय कार्यालयों में संलग्न सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी 1 सप्ताह के भीतर अपने मूल संस्था में लौटें। अवहेलना पर सेवा में व्यवधान की कार्यवाही किये जाने चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा हैं की संचालनालय के आदेश को 13 दिन बाद पोड़ी-उपरोड़ा बीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देश का हवाला देकर 28 व 29 जुलाई को अपने मन मुताबित 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण कर दिया।
उक्त संलग्नीकरण का मामला कलेक्टर कुणाल दुदावत के संज्ञान में पहुँचा और उन्होंने बीईओ को तत्काल तलब कर जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद बीईओ ने आनन-फानन में आदेश क्रमांक-842 जारी कर उपरोक्त तीनो संलग्नीकरण आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया और निरस्तीकरण की प्रति एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा, डीईओ कोरबा और संबंधित प्राचार्यों को भेजी गई है।
03 अगस्त / मंथन मित्तल



