कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय भोजली कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा से होगी तद्पश्चात भव्य शोभायात्रा एवं विसर्जन कार्यक्रम डेंगुरनाला भोजली घाट तक संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़े नागरिकों की सहभागिता रहेगी। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रदेशवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में आयोजन की तिथि एवं रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री उमा गोपाल सहित जिला पदाधिकारी अतुल दास महंत, एलेक्स टोप्पो, गंभीर दास, बसंत दास, खेम साहू, राजेश साहू, कन्हैया सुंदर, विमला ध्रुव, हेमंत नामदेव एवं संगठन के अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।
03 अगस्त / मंथन मित्तल



