Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Vinod Mittal08/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच-बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आमजन, विशेषकर छात्रायें में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार में नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन कानूनों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
    कार्यक्रम के दौरान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के प्रमुख प्रावधानों पर आधारित विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में नवीन कानूनों की विशेषताओं, अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा पीड़ितों को उपलब्ध कराई गई विभिन्न कानूनी सहूलियतों को सरल भाषा एवं आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साडा कन्या शाला सहित अन्य विद्यालयों की छात्रायें ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन कर नवीन कानूनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
    कार्यक्रम में डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम ने छात्रायें को संबोधित करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय, सशक्त कानूनी संरक्षण एवं अधिक प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं। उन्होंने छात्रायें से कानूनों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को जानने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
    कार्यक्रम के दौरान छात्रायें को “गुड टच-बैड टच” विषय पर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता वीडियो प्रदर्शित कर सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, अनुचित व्यवहार होने पर तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षकों, विश्वसनीय वयस्कों अथवा पुलिस को जानकारी देने तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
    कार्यक्रम के अंत में छात्रायें ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवीन कानूनों एवं महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छात्रायें ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
    कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे कानूनों की जानकारी प्राप्त कर स्वयं जागरूक नागरिक बनें तथा समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

    01 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दो वर्ष से फरार हत्या का कथित आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने की कार्यवाही

    Related Posts

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    09/17/2026

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    कोरबा (मंथन) हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित शास्त्री…

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.