कोरबा (मंथन) 13वीं वाहिनी छसबल मड़वारानी के सेनानी राकेश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ सेनानी द्वारा कार्यालय के सभी शाखाओं का भ्रमण कर शाखा प्रभारियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित किए जाने निर्देशित किया गया। नवपदस्थ सेनानी द्वारा सभी जवानों को अनुशासन में रहकर कर्तव्य पालन करने तथा अपनी कार्यदक्षता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।
नवपदस्थ सेनानी का ओमप्रकाश चंदेल उप सेनानी, मयंक तिवारी उप सेनानी, शिवकुमार पाण्डेय कंपनी कमाण्डर, मदनमोहन ओझा प्लाटून कमाण्डर व आरएस पटेल उप निरीक्षक ने स्वागत किया। श्री शर्मा मड़वारानी पदस्थापना के पूर्व सेनानी व्हीआईपी वाहिनी माना रायपुर मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय सुरक्षा व मुख्यमंत्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण के दौरान विकास कुजूर सहायक सेनानी, रामबहादुर शर्मा-सहायक सेनानी, सउनि उमाकांत सिदार, तेजराम वर्मा एपीसी, तेजपाल एपीसी, चन्द्रकुमार सिंह, नागुल गनपत सहित अन्य उपस्थित रहे।
31 जुलाई / मंथन मित्तल



