Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने किया कटघोरा ब्लॉक का भ्रमण
    कोरबा

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने किया कटघोरा ब्लॉक का भ्रमण

    By Vinod Mittal07/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * निर्माण कार्यों और योजनाओं का किया निरीक्षण
    * विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करने दिए निर्देश
    * 9 ग्रामों का किया दौरा
    कोरबा (मंथन) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने कटघोरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया।
    इसी कड़ी में ग्राम ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, सामुदायिक शौचालय, कचरा संग्रहण शेड एवं अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। सीईओ ने निर्देश दिए कि आसपास की पंचायतों से प्लास्टिक एकत्र कर यूनिट में लाया जाए। सामुदायिक शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को सौंपने के निर्देश भी दिए। ग्राम चाकाबुड़ा अंतर्गत नवनिर्मित पीडीएस गोदाम भवन, निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवन का जायजा लिया। पीडीएस गोदाम के पास पौधारोपण और सामने रिटेनिंग वॉल बनाने को कहा।
    ख़ुशी महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोकून से धागा निकालने की प्रक्रिया देखी। समूह की महिलाओं की मशीन और शेड की मांग पर आर.एफ. और सी.आई.एफ. राशि से मदद का प्रस्ताव जनपद सीईओ को भेजने के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ाई के समय अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। ग्राम देवगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आधे-अधूरे पड़े आवासों पर नाराजगी जताई। हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूरा करने कहा, अन्यथा एसडीएम कार्यालय से आरआरसी के तहत राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। ग्राम बतारी-बरेरा में हाट बाजार के पास बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। ग्राम बतारी में बिहान क्लस्टर संगठन की बैठक में शामिल होकर महिलाओं से चर्चा की। निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण कर समय पर काम पूरा करने और सामने बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने को कहा। ग्राम रंजना अंतर्गत अमृत सरोवर के पास आम, जामुन जैसे फलदार पौधे लगाए। रीपा में खरीदी गई मशीनों की उपयोगिता परखी। लाइब्रेरी में आकर्षक चित्रकारी कराने के लिए एसडीओ आरईएस को निर्देश दिए। ग्राम झाबर व मोहनपुर में विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एसईसीएल अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम घुंचापुर में गोबर गैस संयंत्र का निरीक्षण कर उसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ कटघोरा यशपाल सिंह, एसडीओ आरईएस ए.के. भार्गव, कार्यक्रम अधिकारी वी.बी.जी. राम, बी.सी. शालिनी कंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    31 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रात्रि पहर हादसे रोकने घुमंतू आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम बेल्ट
    Next Article (कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

    Related Posts

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    09/27/2026

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    09/27/2026

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    * ओपीएस बहाली के लिए विशेष पहल का आग्रह कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज…

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.