Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रात्रि पहर हादसे रोकने घुमंतू आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम बेल्ट
    कोरबा

    (कोरबा) रात्रि पहर हादसे रोकने घुमंतू आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम बेल्ट

    By Vinod Mittal07/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान को तेज कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देश पर नगर निगम और पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे हैं। अभियान के तहत सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ ही उनके मालिकों की पहचान कर नियमानुसार जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
    कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ऐसे मामलों में संबंधित पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
    प्रशासन के निर्देश पर पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने नगर निगम के सहयोग से निहारिका और घंटाघर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर विचरण कर रहे घुमंतू मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई गई। इन बेल्टों की विशेषता यह है कि रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ते ही मवेशी दूर से दिखाई देने लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिलता है और दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है।
    अभियान के दौरान अधिकारियों ने पशुपालकों को भी समझाइश दी कि वे अपने मवेशियों को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखें। प्रशासन का कहना है कि लापरवाही के कारण सड़क पर घूमने वाले मवेशी न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि यातायात भी बाधित होता है।
    जिला प्रशासन ने कहा है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्यवाही तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से मवेशियों की धरपकड़, रेडियम बेल्ट लगाने और जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिन पशुपालकों के मवेशी सड़कों पर पाए जाएंगे, उनसे नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।

    31 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले के मलेरिया प्रभावितग्रामो में हाई अलर्ट-24 घंटे मेडिकल टीम तैनात
    Next Article (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने किया कटघोरा ब्लॉक का भ्रमण

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.