Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले के मलेरिया प्रभावितग्रामो में हाई अलर्ट-24 घंटे मेडिकल टीम तैनात
    कोरबा

    (कोरबा) जिले के मलेरिया प्रभावितग्रामो में हाई अलर्ट-24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    By Vinod Mittal07/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 41 मरीज मिले पॉजिटिव
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के मलेरिया प्रभावित ग्राम विमलता और रफता में स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कार्यवाही करते हुए 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर दोनों ग्रामो में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जहां ग्रामीणों की लगातार जांच, उपचार और मलेरिया नियंत्रण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी, बीएमओ और बीपीएम के साथ प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेडिकल टीम द्वारा चलाए जा रहे रैपिड फीवर सर्वे, संदिग्ध मरीजों की मलेरिया किट से जांच, रक्त स्लाइड संग्रहण, दवाइयों की उपलब्धता और लार्वा नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बुखार से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों की समय पर जांच कर उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी रखी जाए।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ग्राम विमलता और रफता में अब तक कुल 41 मलेरिया पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम लगातार घर-घर जाकर बुखार सर्वे कर रही है। हर संदिग्ध मरीज की तत्काल जांच की जा रही है और पॉजिटिव मिलने पर तुरंत उपचार शुरू किया जा रहा है। सामान्य मरीजों का इलाज ग्राम में ही किया जा रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल सहित उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यांग की एंबुलेंस भी प्रभावित क्षेत्र में तैनात की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।
    सीएमएचओ ने बताया कि मलेरिया एक परजीवी जनित बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, सिरदर्द, शरीर दर्द, कमजोरी, उल्टी और अत्यधिक पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
    स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए भी लगातार जागरूक कर रहा है। लोगों से नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने तथा पानी की टंकियों और अन्य जल पात्रों को ढंककर रखने की अपील की जा रही है। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं को ढंककर रखने और पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों से अपील की है कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा आम जनता के सहयोग, समय पर जांच और उपचार से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

    31 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता-2026 के पोस्टर का विमोचन
    Next Article (कोरबा) रात्रि पहर हादसे रोकने घुमंतू आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम बेल्ट

    Related Posts

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    09/27/2026

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    09/27/2026

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    * ओपीएस बहाली के लिए विशेष पहल का आग्रह कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज…

    (कोरबा) भाद्रपद पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर हुई भव्य हसदेव आरती-दीपों से जगमगाया हसदेव तट

    (कोरबा) गणेश उत्सव में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही-14 डीजे वाहन जब्त

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.