Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आदतन अपराधियों पर कोरबा पुलिस ने कसा शिकंजा
    कोरबा

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आदतन अपराधियों पर कोरबा पुलिस ने कसा शिकंजा

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सीएसईबी चौक मारपीट कांड के मुख्य आरोपी के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव
    * अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही समीक्षा
    * नए गुंडा एवं निगरानी बदमाश घोषित करने कवायद तेज
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले के आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीएसईबी क्षेत्र में हाल ही में हुई मारपीट की गंभीर घटना के मुख्य आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत जिलाबदर किए जाने हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी, कोरबा को प्रेषित किया गया है।
    पुलिस अभिलेखों के अनुसार मुख्य आरोपी एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी है। उसके विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। इसके बावजूद उसके आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं आने से शहर की शांति व्यवस्था हेतु इसे पूर्व में गुंडा बदमाश बनाया गया था। हाल ही में सीएसईबी क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में उसकी भूमिका को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
    इसके साथ ही सीएसईबी मारपीट कांड के अन्य आरोपियों के भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले एवं छांटे जा रहे हैं। जिन आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त आपराधिक इतिहास पाया जाएगा, उनके विरुद्ध गुंडा सूची एवं निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज करने की कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।
    कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सूबेदार व उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में 1976 अभ्यर्थियों ने लिखा पर्चा-229 रहे अनुपस्थित
    Next Article (कोरबा) गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.