* विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम की मौजूदगी में कलेक्टर को सौंपा गया 13 सूत्रीय ज्ञापन
कोरबा (मंथन) एसईसीएल की अम्बिका परियोजना से प्रभावित ग्राम करतला के विस्थापितों और भू-स्वामियों की समस्याओं को लेकर कोरबा कलेक्टर कार्यालय में एक प्रदर्शन और बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम और ग्राम पंचायत करतला के सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो की अगुवाई में बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से भेंट-मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का एक विस्तृत 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
* सरकारी रिकॉर्ड की त्रुटियों से करोड़ों का मुआवजा रुकने का आरोप
कलेक्टर को सौंपे गए आधिकारिक ज्ञापन के अनुसार, राजस्व अभिलेखों और एसईसीएल की अर्जन पुस्तिका में गंभीर लिपिकीय व तकनीकी त्रुटियों के चलते स्थानीय आदिवासी और किसान अपने न्यायसंगत मुआवजे से वंचित हैं।
* स्थानीय रोजगार की अनदेखी और फर्जी मकान सर्वे पर आक्रोश
सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो और पीड़ित ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से एसईसीएल प्रबंधन की दमनकारी नीतियों पर तीखा हमला बोला।
* जनप्रतिनिधियों का कड़ा रुख और कलेक्टर का आश्वासन
इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र के किसानों और आदिवासियों के हक की लड़ाई में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पूरी पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने मांग की। जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के 13 सूत्रीय ज्ञापन को गंभीरता से स्वीकार करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खसरा पांचशाला रिकॉर्ड (2008-2012) के आधार पर सभी त्रुटियों का तत्काल मिलान कर सुधार किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों के तहत प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों के साथ पूर्ण न्याय किया जाएगा।
07 जुलाई / मंथन मित्तल



