कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित प्रेस क्लब कोरबा की नई कार्यकारिणी का सम्मान किया और नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कोरबा जिला इकाई के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, संरक्षक रेशमलाल साहू, रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी सहित सदस्य सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान के नवभारत कार्यालय पहुंचकर बुके दे कर उनका सम्मान किया और ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। नौशाद खान ने सभी सदस्यों का आभार जताया।
इसके बाद सदस्य सचिव दिनेश राज, उपसचिव हरिश तिवारी सहित अन्य सदस्यों के पास पहुंचकर उन्हें बधाई दी और सभी सदस्यों की शानदार जीत पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
25 जून / मंथन मित्तल



