कोरबा (मंथन) सामाजिक सहभागिता से असंभव लगने वाले काम भी संभव हो जाते हैं, कोरबा जिले के पूर्वांचल गेवरा में एचपीसीएल कर्मचारी और कुछ लोगों ने अनाथ युवक की नई जिंदगी शुरू कराई। उन्होंने बिहार की आर्थिक रूप से कमजोर युवती से उसका विवाह संपन्न कर दिया गया। लोगों ने आगे आकर पूरा इंतजाम किया और इतने उपहार दिए की हर कोई दंग रह गया।
कोरबा जिले में अपने तरह का यह बिल्कुल अलग मामला रहा। जानकारी के अनुसार उड़ीसा के युवक और बिहार की युवती का विवाह स्नेह मिलन भवन प्रगति नगर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इससे पहले विवाह की सभी प्रथाएं पूरी की गई। इसमें भी मातृशक्ति सहित अन्य अपनी भूमिका निभाई।
24 जून / मंथन मित्तल



