Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “हर खुशी के मौके पर लगाएं एक पौधा, प्रकृति को दें जीवन का उपहार”-जायसवाल महिला सभा ने शुरू की प्रेरक पहल
    कोरबा

    (कोरबा) “हर खुशी के मौके पर लगाएं एक पौधा, प्रकृति को दें जीवन का उपहार”-जायसवाल महिला सभा ने शुरू की प्रेरक पहल

    By Vinod Mittal06/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कटघोरा में महिला सभा की बैठक संपन्न
    * पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने लिया संकल्प
    कोरबा (मंथन) पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ जायसवाल महिला सभा इकाई कटघोरा की महत्वपूर्ण बैठक कांति निवास में संपन्न हुई। बैठक में महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य खुशी के अवसरों पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को पेड़-पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया।
    बैठक को संबोधित करते हुए जायसवाल महिला सभा जिला अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं इकाई अध्यक्ष रंजू डिक्सेना ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। इसलिए समाज के हर वर्ग को वृक्षारोपण को जन अभियान के रूप में अपनाना होगा। वक्ताओं ने लोगों से हरे-भरे वृक्षों की कटाई रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आगे आने अपील की।
    बैठक में उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने तथा लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
    बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना, सुनीता जायसवाल, पुष्पा डिक्सेना, अनीता डिक्सेना, मुक्ता जायसवाल, किरण जायसवाल, पूनम जायसवाल, अर्चना डिक्सेना एवं लीना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
    बैठक का समापन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और हरित भविष्य के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

    09 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) छह पत्रकार बने कोरबा प्रेस क्लब चुनाव के सहायक चुनाव अधिकारी
    Next Article (कोरबा) जगन्नाथ धाम में कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने की पूजा-अर्चना

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.