Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप भव्य जयंती-निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित
    कोरबा

    (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    By Vinod Mittal06/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * टैक्सी चालकों को कोरबा पुलिस की सलाह
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुराना बस स्टैंड एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई।
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में टैक्सी और यात्री वाहनों से जुड़े लूट, मारपीट, धोखाधड़ी तथा अन्य आपराधिक मामलों को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने अज्ञात व्यक्तियों की बुकिंग स्वीकार करने से पहले उनकी पहचान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में चालकों को सलाह दी गई कि किसी भी अज्ञात यात्री की बुकिंग मिलने पर उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य पहचान पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त करें। यात्री को वाहन में बैठाने से पहले उसका स्पष्ट फोटो लेकर अपने परिजनों या विश्वसनीय परिचितों को भेजें तथा यात्रा के दौरान मोबाइल का जीपीएस चालू रखकर लाइव लोकेशन साझा करें।
    पुलिस ने रात्रिकालीन यात्राओं के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने, सुनसान और निर्जन स्थानों पर वाहन रोकने से बचने, मोबाइल फोन को पर्याप्त चार्ज रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाना को देने की सलाह भी दी।
    बैठक में मौजूद टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों ने पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा अन्य चालकों को भी जागरूक करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा संबंधी जागरूकता पोस्टर और एडवाइजरी का भी वितरण किया गया।
    कोरबा पुलिस ने जिले के सभी टैक्सी, कैब और यात्री वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संभावित अपराधों को रोका जा सके।

    07 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जरूरी है सबकी संयुक्त सहभागिता : एच.एन. कोसरिया
    Next Article (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    Related Posts

    (कोरबा) 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप भव्य जयंती-निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    06/07/2026

    (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    06/07/2026

    (कोरबा) पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जरूरी है सबकी संयुक्त सहभागिता : एच.एन. कोसरिया

    06/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202682 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/07/2026

    (कोरबा) 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप भव्य जयंती-निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    कोरबा (मंथन) जिला राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के तत्वाधान में आगामी 17 जून को वीर…

    (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    (कोरबा) पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जरूरी है सबकी संयुक्त सहभागिता : एच.एन. कोसरिया

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.