Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप भव्य जयंती-निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जरूरी है सबकी संयुक्त सहभागिता : एच.एन. कोसरिया
    कोरबा

    (कोरबा) पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जरूरी है सबकी संयुक्त सहभागिता : एच.एन. कोसरिया

    By Vinod Mittal06/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एबीवीटीपीएस मड़वा में 30 मई से 02 जून तक मनाया गया पर्यावरण संरक्षण सप्ताह
    कोरबा (मंथन) “पर्यावरण को बचाने के लिए हो रहे प्रयासों में सभी की संयुक्त सहभागिता जरूरी है। इसके साथ ही पानी और ऊर्जा की बचत करें और सिंगल युज प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन में उपयोग से बचें।”
    उक्त कथन विश्व पर्यावरण सप्ताह में मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया ने व्यक्त किए। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा में 30 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस.डी. द्विवेदी, आलोक लकरा एवं एन. लकरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
    कार्यक्रम में पाॅवर प्वाइंट प्रेजेनटेशन जरिए पर्यावरण के प्रति चिंताओं एवं संरक्षण के उपायों को सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय कुमार झा द्वारा रेखांकित गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यू.एन.ई.पी.) द्वारा वर्ष 2026 हेतु पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” है। इस थीम पर आधारित पूरे सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कर्मचारियों, बच्चों एवं गृहणियों के बीच जागरुकता लाने के लिए हरित प्रतिज्ञा, पर्यावरण आधारित चलचित्र का प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान, पोस्टर बनाओ, निबंध व नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं सफाई अभियान चलाया गया।
    विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अभियंता एवं अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। पौधरोपण अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला मंडल की सदस्याओं एवं बच्चों ने मिलकर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समन्वय अधीक्षण अभिंयता एन. साहा, संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय कुमार झा एवं आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता के.के. टोप्पो द्वारा किया गया।

    07 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तीन दिवसीय “सोलर मेला 2026” रविवार 7 जून से आहूत
    Next Article (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    Related Posts

    (कोरबा) 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप भव्य जयंती-निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    06/07/2026

    (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    06/07/2026

    (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    06/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202682 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/07/2026

    (कोरबा) 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप भव्य जयंती-निकलेगी विशाल शोभायात्रा

    कोरबा (मंथन) जिला राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के तत्वाधान में आगामी 17 जून को वीर…

    (कोरबा) उरगा पुलिस की कार्यवाही से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप-तीन वाहन जब्त

    (कोरबा) अज्ञात बुकिंग से पहले पहचान करें सत्यापित

    (कोरबा) पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जरूरी है सबकी संयुक्त सहभागिता : एच.एन. कोसरिया

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.