कोरबा ( मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल के कुछ मंदिर खदान 29 नंबर कोयला स्टॉक में भीषण आग लग गई है। भारी मात्रा में कोयला जलकर राख हो रहा है। प्रबंधन द्वारा आग पर काबू करने की कोशिश जारी है।
कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में बरसात से पहले ही प्रबंधन स्टॉक बढ़ाने में लगा हुआ है यही कोयले में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण भीषण गर्मी को बताया जा रहा है। प्रबंधन कोशिश करता है आग पर काबू पाने की लेकिन हर 2 दिन बाद फिर से आग भड़क जाती है।
05 जून / मंथन मित्तल



