Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अनुभवी भाँचा बहु 491 मतों से जीत दूसरी बार बनीं सलिहाभांठा की सरपंच
    कोरबा

    (कोरबा) अनुभवी भाँचा बहु 491 मतों से जीत दूसरी बार बनीं सलिहाभांठा की सरपंच

    By Vinod Mittal06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * भतीजे विजय को मिली पराजय
    * प्रभा रामप्रसाद कंवर के सिर सजा ताज
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच के रिक्त पद के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने नवाचार बनाम अनुभव की जंग में अनुभव को चुना। रिकार्ड 491 मतों से जीतकर श्रीमती प्रभा राम प्रसाद कंवर दूसरी बार सलिहाभांठा की सरपंच निर्वाचित हुई हैं।
    त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के अंतर्गत करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच के रिक्त पद को लेकर चुनाव संपन्न कराया गया। मैदान में एक तरफ पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के भांजा बहु प्रभा देवी रामप्रसाद कंवर थीं, जिनके पास सफलतापूर्वक एक पंचवर्षीय कार्यकाल पूरा करने का अनुभव था, तो दूसरी ओर ननकीराम कंवर के ही सगे भतीजे चुनावी मैदान में थे। एक कार्यानुभव के जरिए मतदाताओं का आशीर्वाद मांग रही थीं तो एक नवाचार सर्वागींण विकास के वादों के साथ मतदाताओं से बदलाव के बयार की उम्मीद में चुनावी मैदान में उतरे थे।
    1456 मतदाताओं में से 1252 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक जिम्मेदार मतदाता होने का प्रमाण दिया। शाम 5 बजे मतपत्र की गिनती के बाद मौखिक रूप से चुनावी परिणाम सामने आए, तब प्रभा कंवर की खुशियों का ठिकाना न रहा। मतदाताओं ने भाँचा बहु को अपना मतदान रूपी आशीर्वाद देकर दूसरी बार ग्राम सरपंच की कुर्सी प्रदान कर दी। और बदलाव की आश लगाए बैठे भतीजे विजय कंवर के हिस्से में निराशा और इंतजार आया। हालांकि पहली बार ही चुनावी मैदान में उतरे विजय कंवर को मिले 337 मतों को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। अल्पसमयावधि में चुनावी मैदान में उतरे विजय कंवर ने ग्राम की चुनावी फिजा को दिलचस्प बना दिया था। हालांकि नतीजों में विजय को पराजय मिलने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया।
    जीत के बाद नवनिर्वाचित सरपंच प्रभा रामप्रसाद कंवर के समर्थकों समेत समस्त ग्रामवासियों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पंचायत चुनाव में आपसी प्रतिद्वंदिता महज चुनाव तक सीमित रहते हैं ,सौहार्द नहीं बिगड़ता। इसकी बानगी भी चुनाव के बाद दिखी। स्वयं विजय ने प्रभा राम प्रसाद कंवर को जीत की बधाई दी तो प्रभा रामप्रसाद कंवर ने भी आभार जताया, ग्राम के विकास में सहयोग व मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। प्रभा देवी ने समस्त ग्राम वासियों का आभार जताते हुए ग्राम में सौहार्द बनाए रखते हुए ग्राम विकास के कार्यों को सतत रूप से आगे ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    02 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम लोतलोता के ग्रामीणों ने सीएसईबी के बंद पड़े राखड़ बांध को दोबारा शुरू करने का किया विरोध-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) बिंझरा उपचुनाव में कन्हैया लाल चौहान ने निकटतम प्रतिदंद्वी अनीता यादव से 166 वोटों से दर्ज की जीत

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.