Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम सलिहाभांठा में भांजा बहू बनाम भतीजा चुनाव रोमांचक होने की उम्मीद
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम सलिहाभांठा में भांजा बहू बनाम भतीजा चुनाव रोमांचक होने की उम्मीद

    By Vinod Mittal05/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अनुभव और नई सोच के बीच होगा रोचक मुकाबला
    कोरबा (मंथन) त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत 1 जून को करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। करीब 1 वर्ष से रिक्त पड़े इस पद के लिए होने वाला चुनाव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार मुकाबला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर परिवार के दो सदस्यों के बीच होने जा रहा है, जिससे चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।
    चुनाव मैदान में पूर्व सरपंच प्रभा देवी रामप्रसाद कंवर और विजय कंवर आमने-सामने हैं। प्रभा देवी जहां अनुभव और पूर्व कार्यकाल के आधार पर जनता से समर्थन मांग रही हैं, वहीं विजय कंवर पंचायत के सर्वांगीण विकास और नई सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। ग्राम पंचायत सलिहाभांठा पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो तथा पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का गृह ग्राम है। पंचायत राजनीति में लंबे समय से कंवर परिवार का प्रभाव रहा है। वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव से पहले प्रभा देवी कंवर सरपंच थीं, जबकि उससे पूर्व उनके पति रामप्रसाद कंवर ने पंचायत की कमान संभाली थी। लगातार दो पंचवर्षीय कार्यकाल तक पंचायत का नेतृत्व इसी परिवार के पास रहा। इस दौरान कई विकास कार्य हुए, लेकिन कुछ मूलभूत आवश्यकताएं और विकास परियोजनाएं अधूरी भी रह गईं।
    पिछले पंचायत चुनाव में बदलाव की लहर के बीच युवा प्रत्याशी नवरंगलाल कंवर ने जीत दर्ज की थी। ग्रामीणों ने उनसे विकास की नई उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन चुनाव जीतने के मात्र तीन महीने बाद उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद पंचायत के कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए सर्वसम्मति से रामप्रसाद कंवर को कार्यवाहक सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। तब से पंचायत का संचालन कार्यवाहक व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।
    उपचुनाव में प्रभा देवी रामप्रसाद कंवर एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के सगे भतीजे विजय कंवर से है। दोनों प्रत्याशी ग्रामीणों के बीच लगातार जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। चुनाव में एक ओर अनुभव और पूर्व कार्यकाल का भरोसा है, तो दूसरी ओर नई ऊर्जा और विकास के नए विजन का दावा किया जा रहा हैं।
    इस चुनाव की एक और खास बात यह है कि पंचायत के इतिहास में पहली बार मुख्य ग्राम सलिहाभांठा से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। पंचायत के लगभग 60 प्रतिशत मतदाता मुख्य ग्राम में निवास करते हैं, लेकिन इस बार नेतृत्व की जिम्मेदारी आश्रित ग्राम बंधवाभांठा के उम्मीदवारों के हाथ में है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि चुनाव निर्विरोध हो जाएगा, लेकिन बंधवाभांठा में सहमति नहीं बनने के कारण मतदान की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत के दोनों गांवों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 1456 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 745 पुरुष और 711 महिला मतदाता शामिल हैं। चूंकि कुल मतदाताओं का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा मुख्य ग्राम सलिहाभांठा में है, इसलिए माना जा रहा है कि यहीं के मतदाता चुनाव परिणाम की दिशा तय करेंगे।

    31 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हसदेव अरण्य में 4.48 लाख पेड़ों की कटाई को मिली मंजूरी
    Next Article (कोरबा) वनधन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तस्वीर

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.