Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर पालिका दीपका उपचुनाव अंतर्गत त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद
    कोरबा

    (कोरबा) नगर पालिका दीपका उपचुनाव अंतर्गत त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद

    By Vinod Mittal05/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * टक्कर को संघर्षपूर्ण बनाया पूर्व कोल कर्मी चित्रलेखा ने
    * गुलशन के इस्तीफा देने से बनी मतदान की स्थिति
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में उपचुनाव की स्थिति बनी है। पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित पार्षद गुलशन ध्रुव की एसईसीएल में नियुक्ति हुई और उसने इस्तीफा दे दिया। अबकी बार एसईसीएल के पूर्व कर्मचारी श्रीमती चित्रलेखा राज के मैदान में उतरने से संघर्ष त्रिकोणीय हो गया है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की स्थिति कांग्रेस की रश्मि टोप्पो मुकाबले मजबूत बताई जा रही है।
    स्थानीय निर्वाचन के द्वारा उपचुनाव कराए जा रहे हैं। बीते महीनों में नगरी निकाय और पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत रिक्त हुए विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए यह व्यवस्था की गई। अधिसूचना जारी की जाने के साथ इसी महीने तारीख तय की गई और प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया गया। उक्तानुसार नगर पालिका परिषद दीपका में पार्षद का एक पद भरने के लिए दीपका में 1 जून को पोलिंग होगी। वार्ड क्र. 15 का नया पार्षद चुनने के लिए यहां के नागरिक नौतपा के दौर में पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डालेंगे। भीषण गर्मी में मतदाताओं के घर से निकलने और पोलिंग बूथ में मताधिकार का प्रयोग करना जहां उनके लिए जिम्मेदारी बनी हुई है वहीं राजनीतिक दलों के बीच चुनौती बनी हुई हैं। दूसरी ओर प्रशासन औपचारिक रूप से अपना काम करेगा।
    भाजपा ने अपने कार्यकर्ता ऋषि सिदार को इस वार्ड से प्रत्याशी बनाया है। हर स्तर पर पूछताछ के बाद उनकी अभ्यर्थिता तय की गई ताकि कार्यकाल के बीच में किसी प्रकार की परेशानी न हो। भाजपा ने जोर-शोर से अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाना जारी रखा है। यहां से कांग्रेस ने श्रीमती रश्मि मैदान में उतारा है। जिसके लिए प्रचार की कमान जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संभाली है। काफी कम आबादी और क्षेत्र में लोगों को समझाने के लिए कार्यकर्ताओं के पास पर्याप्त समय है और अब तक दो से तीन बार मतदाताओं से मुलाकात हो चुकी है। जबकि छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने एसईसीएल के पूर्व कर्मचारी श्रीमती चित्रलेखा राज को चुनावी दंगल में उतारकर दो प्रमुख दलों के लिए मुकाबला संघर्ष पूर्ण बन गया हैं। कारण यह है कि उक्त उम्मीदवार लंबे समय से एसईसीएल का हिस्सा रही हैं और इसी वार्ड से उनका संबंध है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से जनता के साथ मिलना-जुलना है। स्थानीय चुनाव में यही चीजें ज्यादा मायने रखती है। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

    29 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारत विकास परिषद कोरबा शाखा द्वारा आयोजित किया गया बाल संस्कार शिविर
    Next Article (कोरबा) 1 करोड़ 80 लाख रुपये के कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.