Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भाजपा जिला कार्यसमिति की संपन्न बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां
    कोरबा

    (कोरबा) भाजपा जिला कार्यसमिति की संपन्न बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    By Vinod Mittal05/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल का फुंका बिगुल
    * जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    * केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने किया आह्वान
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
    उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी जून माह में आयोजित होने वाले क्रमवार कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुख्य वाचन के रूप में जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन ने जानकारी दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
    बैठक में मंचासीन अतिथियों में महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, मीना शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके तथा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया। बैठक में आगामी जून माह के विशेष जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर अधिकतम संख्या में सुनने हेतु विशेष आह्वान किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
    बैठक अंतर्गत जून माह के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन कर योग, सेवा और संकल्प के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    उपरोक्त समस्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा (छ.ग.) अर्जुन गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा (छ.ग.) शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर के द्वारा प्रेषित की गयी हैं।

    26 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल-बलगी सब स्टेशन में चोरी-सुरक्षाकर्मी से मारपीट का भी आरोप
    Next Article (कोरबा) ग्राम नेवसा में तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर-भीषण गर्मी से ग्रामीण परेशान

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.