Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्कर : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    कोरबा

    (कोरबा) एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्कर : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    By Vinod Mittal05/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शहरी क्षेत्र के परिवहन नगर जोन के सुशासन तिहार में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री
    * हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित
    * सामग्री का किया वितरण
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में परिवहन नगर वार्ड के नगर अंतर्गत शहरी वार्डो की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्टॉल का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया।
    नगर पालिक निगम अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर जोन कार्यालय में वार्ड के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार अन्तर्गत अलग-अलग शिविर लगाए जा रहे है। गर्मी और धूप होने के बाद भी आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए शासन-प्रशासन का पूरा अमला ही नहीं लगा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित सभी बड़े अधिकारी भी दूरस्थ क्षेत्र में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अचानक से किसी भी गाँव का दौरा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तिहार का आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष धन्यवाद दूंगा कि उनकी इस पहल का लाभ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरत मंद लोग उठा पाते हैं।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह शिविर सभी के लिए लाभदायक है। इस शिविर में आसानी से किसी समस्या का निराकरण हो पाता है, क्योंकि इसमें सभी अधिकारी मौके पर ही उपस्थित होते है।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने गरीब कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है। पीएम आवास योजना से गरीब वर्ग को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कोरबा के विकास के लिए डीएमएफ से भी बड़ी राशि स्वीकृत होने और बुनियादी आवश्यकता बिजली, पानी, सड़क, आंगनबाड़ी, स्कूल, अस्पताल बनने की बात कही। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सुशासन तिहार का लाभ उठाने और आमनागरिको को जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को लोगों की बड़ी चिंता है वे उनको योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। सुशासन तिहार भी एक जरिया है जिसमें हर वार्ड के लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण की कोशिश कर रहे हैं। वार्ड में जो भी मूलभूत आवश्यकता है उसे पूरा किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी शिविर में है। आम नागरिक इस शिविर का लाभ जरूर उठाये।
    निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने नगर पालिक निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया। उन्होंने गत वर्ष प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी और कहा कि सुशासन तिहार में जो भी शिकायत और मांग है उसे सूचीबद्ध कर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने परिवहन नगर वार्ड के गतिविधियों, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित बड़े महत्वपूर्ण कार्यों को भी बताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने शिविर में लगाये गए स्टॉल का अवलोकन किया।
    इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, पार्षद नरेन्द्र देवांगन आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
    * पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी सहित हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
    परिवहन नगर जोन के जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास शहरी के हितग्राहियों को आवास की चाबी, भवन अनुज्ञा स्वीकृति, नवीन राशनकार्ड, वृद्धापेंशन, श्रदांजलि योजना की राशि और हितग्राही झमोल बाई, सीडी महंत ट्रायसिकल तथा राजेन्द्र दास को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

    12 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ का आधार” के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच
    Next Article (कोरबा) ग्राम चोढ़ा एवं चुईया में 12 और 13 मई को आयोजित होंगी जन समस्या निवारण शिविर

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण * अब तक 18 लाख से अधिक…

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.