Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पाली शिव मंदिर में श्रद्धा और धरोहर का समागम-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) पाली शिव मंदिर में श्रद्धा और धरोहर का समागम-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन

    By Vinod Mittal05/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 08 से 11 जनवरी सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के हजार वर्ष पर स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाली नगर में स्थित पुरातात्विक महत्व के अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।
    सुबह कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक से हुई। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ, पार्षदगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में लगाए गए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़े उत्साह से देखा। प्रसारण के बाद आयोजित परिचर्चा में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं संजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सोमनाथ की ऐतिहासिक महत्ता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला।
    सायंकालीन सत्र में स्थानीय भजन मंडली द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुतियों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
    संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल मोटवानी द्वारा किया गया। अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित जनों, जनप्रतिनिधियों, भजन मंडली और आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
    पाली शिव मंदिर में संपन्न यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को पुनः उजागर करने वाला साबित हुआ तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के प्रति आमजन की आस्था को और अधिक प्रगाढ़ करने वाला रहा।

    12 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमनागरिकों की समस्याएं
    Next Article (कोरबा) “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ का आधार” के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    Related Posts

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.