Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इंटक-एटक को झटका दे लगभग 200 मजदूरों ने थामा बीएमएस का दामन
    कोरबा

    (कोरबा) इंटक-एटक को झटका दे लगभग 200 मजदूरों ने थामा बीएमएस का दामन

    By Vinod Mittal05/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा कोयला क्षेत्र की श्रमिक राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। जानकारी के अनुसार लगभग 200 मजदूरों ने इंटक और एटक यूनियन का साथ छोड़कर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) में शामिल होने घोषणा की।
    उक्त सदस्यता कार्यक्रम कुसमुंडा स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रमिकों और यूनियन पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान बीएमएस पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजदूर हितैषी नीतियों और संघर्षशील भूमिका को सामने रखा। श्रमिकों ने भी संगठन पर भरोसा जताते हुए मजदूर अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने की बात कही। इस घटनाक्रम को कुसमुंडा क्षेत्र में श्रमिक संगठनों के बदलते समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अमिया मिश्रा ने किया। आयोजन में यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री टिकेश्वर राठौर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    वक्ताओं ने कहा कि बीएमएस लगातार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है और आने वाले समय में मजदूरों की समस्याओं को और मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नए सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा जताते हुए श्रमिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    09 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विश्व रेड क्रॉस दिवस अवसर पर रामसिंह अग्रवाल को रायपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित
    Next Article (कोरबा) डिज्नीलैंड मेले में पति-पत्नी से मारपीट के आरोप में मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.