Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक
    कोरबा

    (कोरबा) सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    By Vinod Mittal05/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में संपन्न हुई, जिसमें जिले के सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन कंपनियों के प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थानों के संचालक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सर्राफा दुकानें और गोल्ड लोन कंपनियां अपराधियों के निशाने पर रहती हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर व्यापारियों को प्रत्येक प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं जिससे दुकान के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर स्पष्ट नजर रखी जा सके। साथ ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखने और समय-समय पर सिस्टम की जांच कराने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में दुकानों और कार्यालयों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रशिक्षित एवं सत्यापित सुरक्षा गार्ड रखने की सलाह दी। इसके अलावा नकदी और आभूषणों के परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड रखने और उनके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा पते की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

    कोरबा जिला पुलिस ने व्यापारियों को संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की भी सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि दुकान में आने वाले ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें जो संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आएं। खासतौर पर मास्क पहनकर आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित किए बिना उन्हें कीमती सामान नहीं देने की हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दी जाए।

    उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज और व्यापारियों की सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है।

    कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों, व्यापारियों और वित्तीय संस्थानों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

     

    08 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की सघन कार्यवाही-विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
    Next Article (कोरबा) दीपका खदान में प्रदूषण पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्यवाही-औचक निरीक्षण कर एसईसीएल को दी कड़ी चेतावनी

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202689 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.