कोरबा (मंथन) कोरबा जिले से लगे सक्ती जिले में अग्रसेना संगठन (प्रांतीय अग्रवाल संगठन की इकाई) के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सक्ती के सक्रिय समाजसेवी लोकप्रिय अमीर चंद अग्रवाल (भूरू) को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संयोजक अंशु अग्रवाल ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें सक्ती जिला संयोजक (अध्यक्ष) मनोनीत किया है।
बताया जा रहा हैं की नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमीर चंद अग्रवाल की कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से यह निर्णय लिया गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सक्ती जिले में अग्रसेना सेवा और एकता के नए आयाम स्थापित करेगी।
* जल्द होगा जिला इकाई का गठन
नवनियुक्त जिला संयोजक अमीर चंद अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपनी सक्रिय जिला इकाई का गठन कर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करें। इस नियुक्ति पर सक्ती जिला सहित क्षेत्र के अग्रवाल समाज और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल (रायपुर), प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल (रायपुर) सहित छत्तीसगढ़ की समस्त अग्रवाल सभाओं और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों को प्रेषित की गई है।
07 मई / मंथन मित्तल



