* आक्रोषित डंपर चालकों ने बंद किया काम
कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा कोयला खदान में विगत अर्धरात्रि कोयला दलाल और डंपर चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा हैं की ये विवाद इतना बढ़ गया की कोयला दलाल ने डंपर चालक की पिटाई कर दी, इस घटना से आक्रोषित हो कर 60,100, 240 टन के सभी आपरेटर 29 नंबर केडी क्रेशर के पास बैठ गये है। खान प्रबंधक के नाम 4 सूत्रीय मांग क़ो लेकर एक पत्र भी दिया है, बताया जा रहा हैं की इनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो खदान में काम भी बंद हो सकता है।
06 मई / मंथन मित्तल



