कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में हुए मौसम में बदलाव के बाद आंधी-तूफान में बिजली खंभे गिरने से बालको, करतला, रामपुर क्षेत्र के आस-पास बसे गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इसका असर शहर में पाड़ीमार जोन के बालको नगर, रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित आस-पास क्षेत्र में पड़ा। लगभग दोपहर 3 बजे से बिजली आपूर्ति ठप्प हो और लगभग रात 10 बजे बहाल हुई। मौसम बदलने पर शहर के कुछ हिस्से में घंटेभर या कम समय के लिए बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा।
इसी कड़ी में बालको क्षेत्र में नवाडीह मार्ग पर दोदरों बेला के पास बिजली खंभा तेज हवा के कारण गिर गया। इससे दर्री सब स्टेशन से आपूर्ति बंद हो गई। ग्राम दोंदरों, बेलाकछार, संगम नगर व संजय नगर भी प्रभावित रहा। सुधार कार्य पश्चात रात 1 बजे क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की गई। कुछ देर के बाद पुनः बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं सुबह 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। रविवार की शाम 5 बजे से तीन घंटे से अधिक समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। कटघोरा क्षेत्र के लखनपुर के पास भी खंभे टूटनें से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
* फाल्ट ढूंढने के बाद करा रहे सुधार कार्य
बिजली वितरण कंपनी ग्रामीण डीई शत्रुघ्न सोनी ने बताया की तेज हवाओं के चलने से खंभे टूटे हैं। ग्राम करतला सहित आस-पास के करीब 50 ग्रामो की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। टूटे खंभे को बदलकर नए खंभे से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। आपूर्ति में समस्या आने पर सप्लाई प्रभावित हुई।फाल्ट ढूंढने के बाद सुधार करा रहे हैं।
04 मई / मंथन मित्तल



